दिल्ली से लुधियाना की उड़ान हुयी सस्ती
Shortpedia
Content Team
केंद्र सरकार द्वारा आज ‘उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान)’ योजना शुरू की गयी है। इस योजना का पहला उद्देश्य कम प्रयोग में आने वाले हवाई अड्डों का आपस में संपर्क बढ़ाना और दूसरा उद्देश्य हवाई यात्रा को सस्ता बनाना है। इस योजना के तहत 70 सीटों वाला यह विमान लुधियाना से दिल्ली रुट पर सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगा। इसके लिए 2500 रुपये किराया तय किया गया है।